वरिष्ठ पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया
यमुनानगर, 6 सितम्बर(सच की ध्वनि): वरिष्ठ पत्रकार संघ हरियाणा के जिला यमुनानगर की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील पंडित द्वारा की गई। इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशील पंडित के द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें यूएनआई के वरिष्ठ पत्रकार नरेश उप्पल को मुख्य सरंक्षक, जनता टीवी व हरियाणा न्यूज के पत्रकार सुमित ओबरॉय और इंडिया न्यूज व जी न्यूज के पत्रकार कुलवंत सिंह को उपाध्यक्ष, अजीत समाचार से सरदार गुरदयाल सिंह निम्मर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, क्राईम तहकीकात पत्रिका के सम्पादक प्रभाकर शर्मा को जिला महासचिव, खबरें अभी तक न्यूज चैनल की पत्रकार रजनी सोनी व जगमार्ग समाचार पत्र के पत्रकार रविन्द्र सैनी को सचिव, दैनिक ट्रिब्यून से अरविंद शर्मा को संगठन सचिव, टोटल टीवी के पत्रकार राहुल सिंझवानी को कोषाध्यक्ष, ब्यूरोक्रेसी टुडे संवाददाता गुलशन अरोडा, पोलटिकल स्टंट के संपादक अलीजान रौनक, इंडिया 91 वेब चैनल से गुलशन धीमान, पंजाब केसरी के पत्रकार अनिल दत्ता, दैनिक सवेरा के पत्रकार रविन्द्र मेहता और सच की ध्वनि से नेहा अरोड़ा को जिला कार्यकारी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया।
इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील पंडित ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार संघ हरियाणा का एकमात्र उद्देश्य है पत्रकारों को एक मंच पर एकत्रित करना और उनके हितों व अधिकारों के लिए सकारात्मक संघर्ष करना। संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव शर्मा के नेतृत्व में जिला यमुनानगर के ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को भी अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। सुुुशील पंडित ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेशाध्यक्ष शिव शर्मा व सम्पूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने इस दायित्व का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगें और नवनियुक्त कार्यकारणी के सहयोग से वर्तमान में पत्रकारिता के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान करवाने का सकारात्मक प्रयास करेंगें।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भारती ने उपस्थित पत्रकार साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि संघ का प्रयास है कि सभी पत्रकार संगठित होकर एक स्वर में अपनी बात सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए सक्षम हो और यह तब संभव हो सकता है जब हम सब आपसी द्वेष समाप्त करके एक दूसरे के लिए समर्पित होंगे। मौके पर वीरेंद्र त्यागी, चन्द्रशेखर भाटिया, विजय शर्मा, अवतार सिंह चुघ, कपिल सहगल, दुष्यंत छाबडा, राज कुमार शर्मा, अशोक भामरी, संजू चैहान, विकास कपूर, जयमल सिंह, संजीव ओबरॉय, राजीव जॉली व अन्य वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
