सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की आपातकालीन मीटिंग हुई
यमुनानगर, 09 सितम्बर(सच की ध्वनि)- सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की आपातकालीन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल सोडे और मंच संचालन जिला सचिव राजपाल सांगवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मांगे राम तिगरा और सतीश राणा ने बताया कि 5 सितम्बर को एसकेएस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें निर्णय लिया गया कि 12 सितम्बर को हेमसा के द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर के विरोध में शिक्षामंत्री के निवास यमुनानगर में प्रदर्शन किया जाएगा। 13 सितम्बर को पीटीआई के समर्थन में मुख्यमंत्री निवास करनाल में समर्थन करेगा। चतुर्थ श्रेणी यूनियन के द्वारा 26 सितम्बर को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा एसकेएस के बैनर तले 29 सितम्बर को निजीकरण के विरोध में उपायुक्त को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगें। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान प्रवेश परोचा, एसकेएस नेता गुलशन भारद्वाज, आंगनबाड़ी सचिव शरबती देवी ने बताया कि स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों की लगातार चली आ रही मांग समस्याओं के चलते एसकेएस सिविल हस्पताल प्रशासन को चिट्ठी लिखेगा। हस्पताल प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। अपने कुछ चहेतो से ऑफिस में काम लिया जा रहा है बाकी कर्मचारियों को 8 घण्टे की डयूटी की बजाए 12 घण्टे की ड्यूटी कोविड 19 में ली जा रही है। उसके बदले इन्हें कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं दिया जाता, समय पर वेतन नहीं दिया जाता, ईएसआई के पैसे काटने के बावजूद ईएसआई कार्ड नहीं दिए गए, आइडी कार्ड नहीं दिए गए सभी कर्मचारियों को वर्दी जूते और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। संघ ने हस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना छोड़कर इनके साथ पारदर्शिता के साथ ड्यूटी लें। नहीं तो संघ आंदोलन जैसा निर्णय ले सकता है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मौेके पर कर्मचारी नेता सीटू नेता विनोद त्यागी, जोत सिंह, अध्यापक संघ राकेश धनखड़, स्वास्थ्य ठेका यूनियन से जिला प्रधान सुमित ऋषि, जिला सचिव नरेश कुमार, सह सचिव मधु शर्मा, सर्कल सचिव नायब सिंह देवी सिंह व अन्य मौजूद रहे।