यमुनानगर

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर नंबर 41 ब्रांच छछरौली की एक मासिक बैठक

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर नंबर 41 ब्रांच छछरौली की एक मासिक बैठक आयोजन छछरौली जन स्वास्थ्य संगठन के दफ्तर में किया गया बैठक का मुख्य एजेंडा प्रांतीय संगठन द्वारा घोषित 15 जुलाई 2025 को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के निवास स्थान के यहां प्रदर्शन कर को लेकर कामयाब करने का है याद रहे संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधि दो बार मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांगों बारे में मिल चुके हैं मगर मुख्यमंत्री द्वारा कोई गंभीरता से इस पर विचार नहीं किया गया जिससे कर्मचारियों के मान-सम्मान को ठेस लगी है और कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री के रवैया से काफी खफा है हरियाणा कौशल विभाग के कर्मचारियों को जो सरकार द्वारा बनाया गया है उसके प्रति सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही ना ही उन कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का कार्य कर रही है जिससे सरकार की मंशा पर शक जाहिर होता है इसीलिए प्रांतीय संगठन ने फैसला लिया है कि 15 जुलाई 2025 को कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री निवास स्थान के यहां जिराफ़ किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे बैठक की अध्यक्षता छछरोली ब्रांच प्रधान सुभाष श्योराण ने की इस मौके पर प्रांतीय उप प्रधान और जिला के प्रधान श्याम सिंह रावल भी उपस्थित रहे, उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनका संगठन कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है अगर सरकार मांगे नहीं मानती तो कर्मचारियों का भी दायित्व बनता है कि वह इस धरने को कामयाब करने में बढ़-चढ़कर भाग ले इस मौके पर पंकज तंवर ,रविंद्र कुमार अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Twitter