यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 92वें दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 14 सितम्बर(सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 92वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों मोती राम, राजेश शर्मा, रमेश शर्मा व जैब सिंह को माला पहनाते हुए की गई। आज राम स्वरूप शर्मा व सीटू नेता विनोद त्यागी ने सरकार की तानाशाही के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तानाशाही छोड़़ मानवीय रुख अपनाते हुए इनकी सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ नेता संजय काम्बोज, रोशन काम्बोज, परमजीत कौर, सर्वकर्मचारी संघ जिला सचिव राजपाल सांगवान, भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक प्रधान कृष्ण पाल सुढल, सुनीता रानी, पूर्व जिला प्रधान हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ अमीलाल, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।

Twitter
08:25