यमुनानगर

जिसे शिव ने चाहा, उसने सुखों को पायाः शास्त्री

-शिव अराधना से मिलने वाला सुख अनंत व स्थाई

कुरुक्षेत्र, 14 सितम्बर (सच की ध्वनि)- दुःख भंजन मंदिर में भाद्रपद मास के सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। जिसमें शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए शिव लिंग को रुद्राक्ष माला व फूलों से सजाया, पूजा-अर्चना की, हवन में पूर्ण आहूति डाली।ं सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव की कृपा को प्राप्त करने वाला जीव हर प्रकार से सुख को पाता है। रुद्र शिव को पूजने से जो सुख मिलता है वह संसार में अनंत है। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, एचके पाल, कुलवंत सिंह भट्टी, मास्टर सुंदर लाल, दर्शन पाहवा, नगर परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष राज गौड़, मनजीत कुमार, पं प्रमोद कौशिक, शाम सुंदर अरोड़ा, चिंटू वालिया, पं सतनारायण शर्मा, बलजीत सैनी, नरेन्द्र संधू, संतोष तिवाड़ी, श्याम सुंदर, राज कुमार शर्मा, राजपाल कोहली, यशपाल शर्मा, दर्शन पुरी मौजूद रहे।

Twitter