यमुनानगर

जिसके ह्रदय बसे राम, वो संवारे सबके काम: भट्टी

कुरुक्षेत्र, 24 नवम्बर(सच की ध्वनि): प्रसिद्ध दु:ख भंजन मंदिर में कार्तिक मास के मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया। जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और सामाजिक दूरी बनाकर साप्ताहिक सत्संग किया। साथ ही पूजा-अर्चना करते हुए वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि भगवान राम स्वयं वीर बजरंगी के भक्तों की लाज रखते हैं, क्योंकि वीर बजरंगी के ह्रदय में स्वयं राम व माता सीता का वास है। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, एचके पाल, कुलवंत सिंह भट्टी, नरेन्द्र संधू, मनजीत कुमार, कमल किशोर शर्मा, विजय शर्मा, विश्वनाथ पांडे, कश्मीरी लाल परुथी, अजय गौड़, राजेन्द्र गुप्ता, यशपाल शर्मा, कमल किशोर शर्मा, सतीश गाबा आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Twitter
22:38