यमुनानगर

एसडीएम कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

रादौर, 26 नवम्बर(सच की ध्वनि): एसडीएम कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। एसडीएम सुशील कुमार ने भारतीय संविधान की शपथ अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हम सब भारत के लोग एक व्यवस्था के तहत काम करते हैं। संविधान में समाहित प्रावधानों के अनुसार काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। संविधान की विशेषता यह है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर का अधिकारी मिलें। संविधान के अनुसार कोई छोटा बड़ा नहीं हैं।

भारतीय संविधान देश को सम्पूर्ण प्रभूत्व-सम्पन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए अपने समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और समता का अवसर प्रदान करता हैं। उन्होनें कहा कि भारतीय संविधान समता, न्याय व समरसता का प्रतीक है।
Twitter
10:30