यमुनानगरयमुनानगर

जिला यमुनानगर ने 15 मार्च के कोरोना वैक्सीनेशन के 5 हजार के टारगेट को किया पूरा

सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 15 मार्च( )-भाजपा जिला यमुनानगर ने 15 मार्च के कोरोना वैक्सीनेशन के 5 हजार के टारगेट को किया पूरा। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने लगवाया कोरोना टीका। यह शब्द भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहे।
पूरे हरियाणा में कोविड वैक्सीनेशन डे 15 मार्च को मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि आज कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत आज उन्होंने नगर निगम जगाधरी, नगर निगम यमुनानगर, सिविल अस्पताल जगाधरी, यमुनानगर अस्पताल व कई अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर वरिष्ठ नागरिकों को लगाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला यमुनानगर ने 15 मार्च को 5 हजार वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा था जो कि सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने टीकाकरण कार्यक्रम के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, आशा वर्करों व सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि सढ़ौरा के पूर्व भाजपा विधायक बलवंत सिंह ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली इसके अतिरिक्त भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना वैक्सीन की खुराक ली। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा संगठन की ओर से हेल्पडेस्क बनाया गया है जहां बैठकर भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों की सहायता कर रहे हैं और टीकाकरण अभियान को तेजी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 15 दिन और टीकाकरण अभियान को भाजपा कार्यकर्ता गति देंगे और ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ लोगों को टीकाकरण करवाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भारत में बनी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं और यह पूरी तरह सुरक्षित है।  इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,  भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल महामंत्री प्रियंक शर्मा, युवा अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा, शुभम गर्ग, परदुमन सिंह लाड्डी, गुरमेहर सिंह, कपिल मित्तल, नीरज गुप्ता, रजत अरोड़ा साथ रहे।
Twitter