यमुनानगर

जगाधरी पुरानी अनाज मंडी में भाजपा नेताओं द्वारा चलाया गया सफाई अभियान।

सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 20 मार्च( )-भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जगाधरी पुरानी अनाज मंडी में सफाई अभियान चलाया गया,सफाई अभियान में नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा ने सफाई अभियान का जायजा लिया व नगर निगम कर्मचारियों को सफाई अभियान के संबंध में निर्देश दिए ,सीनीयर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा  ने कहा कि हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए और यह जिम्मेवारी समाज के सभी लोगो की होनी चाहिए तभी हम देश को साफ सुथरा बना सकते है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता सफाई अभियान चला रहे है ,आज सफाई अभियान में सड़कों पर से घास साफ की गई, नालियों की सफाई, सड़को पर झाडू लगाई व वहां पड़ी मिट्टी को उठवाया गया,यह सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान पंकज मंगला, अमित सैनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी, उपाध्यक्ष रोबिन चौधरी,भानु धारिया, महामंत्री गुरमेहर सिंह, साहिल गर्ग,रोहित वाधवा,वेद प्रकाश सैनी, हर्ष विग,शुभम गर्ग  व नगर निगम से सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया व अमित,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित थे।
Twitter