अतिरिक्त उपायुक्त ने कुष्ट आश्रम का दौरा कर सुनी समस्याएं
यमुनानगर, 10 सितम्बर (सच की ध्वनि)- अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर द्वारा हुडा सेक्टर-17 में स्थित कुष्ट आश्रम का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों को फल वितरित किए व उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर कुष्ट आश्रम में रह रहे लोगों ने अपने मकान बनाने व मुरम्मत की मांग की। इस आश्रम मे 200 के लगभग लोग रहते है। अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर द्वारा कुष्ट आश्रम के मकान का निरीक्षण भी किया और पाया गया कि कुछ मकानों की स्थिति खराब है। अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने यहां रह रहे लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाए रखने, सैनिटाईजर का प्रयोग करने व बार-बार साबुन से हाथ धोने बारे जागरूक किया। मौके पर रोड़ सेफ्टी काउंसलिंग हरियाणाा के सदस्य सुशील आर्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कुष्ट आश्रम में रह रहे लोगों की समस्याओं से अवगत कराया व अनुरोध किया कि उनकी समस्याएं दूर करना जरूरी है, यही मानवता है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी सज्जनों ने योजना बनाकर यहां पर विकास करने व इन दुखी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए रणनीति बना कर जल्द ही समाधान करने बारे योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।