मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 21 मार्च को यमुनानगर वासियों को देंगे लगभग 20 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं -उपायुक्त मुकुल कुमार
सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 20 मार्च( )मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 21 मार्च को यमुनानगर वासियों को देंगे लगभग 20 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं की सौगात
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 21 मार्च को विडियो कांफ्रेस के माध्यम से लगभग 20 करोड रूपए की विकास परियोजनाओ की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन मुख्यमंत्री प्रताप नगर(खिजराबाद) में 3 करोड 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घघाटन करेंगे। उन्होने बताया कि इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिलासपुर के आहड़वाला में 16 करोड 6 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय का भी उद्घघाटन करेेंगे।
उन्होंने बताया कि विडियो कांफ्रेंस से उद्घघाटन का यह कार्यक्रम 21 मार्च को प्रात: 11 बजे जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस उद्घघाटन समारोह से पूर्व प्रात: 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम आयोजित होगा और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवंर पाल करेंगे व वशिष्ठï अतिथि यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा होंगे।
—–
निमंत्रण पत्र
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 21 मार्च को विडियो कांफ्रेस के माध्यम से लगभग 20 करोड रूपए की विकास परियोजनाओ की सौगात देंगे। विडियो कांफ्रेंस से उद्घघाटन का यह कार्यक्रम 21 मार्च को प्रात: 11 बजे जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवंर पाल करेंगे व वशिष्ठï अतिथि यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा होंगे।
जिला के सभी पत्रकार, छायाकार एवं इलैक्ट्रोनिक्स मीडिया के प्रतिनिधि उक्त कार्यक्रम की प्रैस कवरेज हेतु सादर आमंत्रित है।
तिथि 20.03.2021 डी.आई.पी.आर.ओ., यमुनानगर