सद्भावना दिवस पर श्रद्धांजलि
सद्भावना दिवस पर श्रद्धांजलि
आज कांग्रेस कमेटी यमुनानगर शहरी द्वारा ब्लॉक ऑफिस यमुनानगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर शहरी के जिला प्रधान देवेंद्र सिंह जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार त्यागी जी, बर्खा राम पासरा जी, हरियाणा सोशल मीडिया चेयरमैन मोनिका दुमरा जी, किसान कांग्रेस के महासचिव देवेंद्र मलिक जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुमित पाल सिंह जी ने किया।
निवेदक:
लक्ष्मण विनायक
ब्लॉक अध्यक्ष, शहरी यमुनानगर
