यमुनानगर

हर नागरिक को समान अधिकार देता है भारतीय संविधानः डॉ. वरिन्द्र गांधी

-गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज में ऑनलाइन मनाया गया संविधान दिवस

-सभी को संविधान की अनुपालना करने के लिए किया गया प्रेरित

यमुनानगर, 26 नवंबर(सच की ध्वनि): संतपुरा स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में यूथ क्लब की ओर से विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। क्लब की निदेशिका डॉ. नीना गोयल ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्विज कॉम्पिटिशन में छात्राओं का उत्साह देखने योग्य था। एनसीसी ऑफिसर डॉ. गीतू खन्ना ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं के समक्ष भारत के संविधान की उद्देशिका को दोहराया गया और सभी को संविधान की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज निदेशक डॉ. वरिन्द्र गांधी ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का संविधान है, जो वैसे तो 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था, पर इसे 26 नवंबर, 1949 को ही स्वीकृत कर लिया गया था। इसी दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था, इसलिए 26 नवंबर का दिन ही संविघान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है और साथ ही हमारे कर्तव्यों को भी निर्धारित करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, मोनिका चैपड़ा, डोली अरोड़ा, हिना ग्रोवर, नेहा अरोड़ा, पिंकी सैनी, मनदीप कौर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता पर कॉलेज प्रिंसिपल पूनम कौर आहलूवालिया ने यूथ क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व को प्रसार करना और डॉ. अंबेडकर के अमूल्य योगदान और उनके विचारों, आदर्शों का स्मरण करना है।

Twitter
02:48