म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा के तहत विधायक ने पौधा रोपण किया
यमुनानगर, 7 अगस्त (सच की ध्वनि)- विधायक घनश्याम अरोड़ा ने सरोजिनी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा के तहत पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष है तो सांस है, सांस है तो जीवन है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों में पेड़-पौधों के जीवंत उदाहरण दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 16 अगस्त तक जिला में पौधा रोपण अभियान चलाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मेरा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा की तर्ज पर जिला को हरा भरा व स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण अभियान में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता व आमजन इस अभियान के तहत 25-25 पौधे अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। इस मौके पर प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंघल, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, वनीश मांकट, सुशील ओबरॉय, जोखू राम, अभय आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।