नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस थोपना और बिना मास्क के चालान काटना जन विरोधी हैः महेंद्र मित्तल
नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस थोपना और बिना मास्क के चालान काटना जन विरोधी हैः महेंद्र मित्तल
-बोले सरकार को बिना मास्क वालों के चालान काटने की बजाए उन्हें मास्क बांटने चाहिए
यमुनानगर, 7 अगस्त (सच की ध्वनि) – नजदीक कमानी चैक ट्रेड लाइसेंस के विरोध में व्यापारियों की नुक्कड़ बैठक हुई। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की जिला व प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इस अवसर पर सुनील शर्मा को यमुनानगर मोबाइल एसोसिएशन का अध्यक्ष, सुशील ओबरॉय को प्रदेश सचिव, अशोक चावला को वर्कशॉप रोड उपाध्यक्ष, महबूब अली को जिला कार्यकारिणी सदस्य, जगमोहन भण्डारी व अशोक सरीन को करियाना कमेटी सदस्य बनाया गया। बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस को नगर निगम की तानाशाही बताया। व्यापारियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर रोष जताया। मौके पर मौजूद सभी व्यापारियों ने नगर निगम के द्वारा मास्क के चालान काटने को भी अफसरशाही को बढ़ावा और नगर निगम की गलत नीतियां बताया। मौके पर मौजूद समाजसेवी व व्यापारी नेता महेंद्र मित्तल ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण व्यापारी की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा विकट हो चुकी है। व्यापारी और अधिक कर्ज में डूब गया है।
ऐसे समय में सरकार को नए टैक्स व लाइसेंस लगाने की बजाए व्यापारी वर्ग व आम जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशी निवेशकों के लिए बाजार खोल रही है। उन्हें आकर्षित करने के लिए सरल लाइसेंस प्रक्रिया और आधारभूत ढांचा भी बना कर दे रही है, लेकिन स्थानीय व्यापारियों पर जबरन लाइसेंस व टैक्स थोपा जाना स्थानीय व्यापारियों पर अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मास्क पहनने की अपील की, लेकिन मास्क के चालान काटने को लेकर कोई कानून उन्होंने नहीं बनाया। किंतु प्रदेश में नगर निगम के अधिकारी मास्क के चालान काट रहे हैं।
जबकि मास्क के चालान काटना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी होनी चाहिए। सरकार को अपनी कार्यशैली पर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए। ट्रेड लाइसेंस को समाप्त करना चाहिए। सरकार को चाहिए मास्क के चालान काटने की जगह मास्क बाटें जाए। इस मौके पर संजय मित्तल, दीपक कपूर, अभिराज राणा, सन्दीप गाँधी, लाडी शर्मा, सुशील ओबराय, सुनिल शर्मा, नरेश ग्रोवर, अशोक सराम, गोपाल जुनेजा, जसमेर सिंह, राज कृष्ण, रवि अंठाले, सुरेन्द्र खरबन्दा, समीर पपनेजा, अक्षय सूद, अशोक चावला, राकेश कपूर, विनोद कुमार, माणिक डोगरा, राज कुमार, देविन्दर आदि व्यापारी मौजूद रहे।