यमुनानगर में जोड़ियां गुरूद्वारे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। मृतक की पहचान हर्ष (23) निवासी सिटी सेंटर यमुनानगर के रूप में हुई।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस फर्कपुर के थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि आज अलसुबह 3 बजे के करीब सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर में लाया गया।मृतक हर्ष बाटा बूट हाउस पर काम करता था और वह कल शाम को दुकान से छुट्टी करके चला गया था। प्रतिदिन वह आटो से ही दुकान पर आता था। उसके सिर पर किसी वाहन के पहिये के निशान मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।