यमुनानगर

प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे साढ़े 33 लाख रुपये, तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे साढ़े 33 लाख रुपये, तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

यमुनानगर, 22 अगस्त (सच की ध्वनि)- जगाधरी स्थित गुलाब नगर काॅलोनी में प्लाट बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से साढ़े 33 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल लाइन जगाधरी निवासी विजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे प्लाट खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात मॉडल टाउन निवासी राजीव, ज्योति अग्रवाल तथा दिल्ली निवासी राजेश सेठ के साथ हुई। आरोपितों ने उसे गुलाब नगर काॅलोनी में प्लाट दिखाया। प्लाट उसकी पसंद आ गया। उसका आरोपितों के साथ प्लाट का सौदा साढ़े 33 लाख रुपये में तय हो गया। उसने उसने आरोपितों को उक्त पैसे दे दिए। मगर इसके बाद भी आरोपितों ने प्लाट उसके नाम नहीं करवाया। जब उसने इस बारे आरोपितों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

 

Twitter
12:40