यमुनानगर

दो युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

दो युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

यमुनानगर, 22 अगस्त (सच की ध्वनि)- छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने दोस्त के साथ महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह मामला करीब चार महीने पहले का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी आरोपित फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव भागूवाला निवासी विनय के साथ जान पहचान थी। 26 मई को उसके घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। आरोपित विनय अपने दोस्त बेगमपुर निवासी मांगा राम के साथ उनके घर पर आ गया। इस दौरान आरोपित विनय ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर उसके बाद फिर से आरोपित उसे परेशान करने लगे। जिसके बाद उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

 

Twitter
19:55