शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 71वें दिन भी रहा जारी
यमुनानगर, 24 अगस्त(सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 71वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों रमेश शर्मा, सृष्टि राज शर्मा, मोती राम व सुखबीर कुमार को माला पहनाकर बिठाते हुए की गई। इस अवसर पर रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा अपनी हठधर्मिता पर अडिग रहते हुए इस महामारी के बीच लिखित परीक्षा ले ली गई है, लेकिन इन निर्दोष पीटीआई अध्यापकों ने अपने हक व न्याय पाने के लिए अपनी एकता का परिचय देते हुए लिखित परीक्षा का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, प्रीतम सिंह बालियान, सीटी नेता विनोद त्यागी, संयोजक जन शिक्षा अधिकार मंच जरनैल सिंह सांगवान, आंगनबाड़ी वर्कर जिला सचिव मीनाक्षी, राहुल काम्बोज, सूबे सिंह, सर्व कर्मचारी संघ नेता राम कुमार, रोशन काम्बोज, अशोक कुमार, सुशील गुलाटी, सुरेंद्र सिंह, राम प्रसाद शास्त्री व शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।
