भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान राजेश सपरा के सम्मान में अभिनंदन समारोह किया आयोजित
यमुनानगर, 24 अगस्त (सच की ध्वनि)- भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान राजेश सपरा के सम्मान में सोमवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त व्यापार मंडल, न्यू मार्केट एसोसिएशन और मीरा बाई बाजार एसोसिएशन द्वारा किए गए। समारोह में सभी एसोसिएशन के प्रधान और सदस्यों ने अध्यक्ष सपरा को पुष्प गुच्छ देकर व फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
संयुक्त व्यापार मंडल और न्यू मार्केट के प्रधान कृष्ण सिंगला ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत ही राजेश सपरा को भाजपा की जिला की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से वह पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी अनेक बुलंदियों छुएगी।
उन्होंने कहा कि राजेश सपरा ने शुरू से ही भाजपा पार्टी के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान दिया। सिंगला ने कहा कि राजेश सपरा के भाजपा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर व्यापारी संगठनों में खुशी की लहर है क्योंकि वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और उनको पूरी उम्मीद है कि सपरा के माध्यम से वह अपनी दिक्कतों और जरूरतों को सरकार तक आसानी से पहुंचा पाएंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गये दायित्व को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगें और संगठन को एक सूत्र में बांध कर चलेंगें। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे की उनके कार्यकाल में जिले के व्यापारियों को कोई दिक्कतों या परेशानी का सामना ना करना पड़े। मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल जिला यमुना के प्रधान कृष्ण सिंगला, मीरा बाई बाजार के प्रधान प्रेम सागर शर्मा, महासचिव मनमोहन बंसल, उपाध्यक्ष राकेश बंसल, उपाध्यक्ष नीरज तायल, उपाध्यक्ष आशीष लूथरा, उपाध्यक्ष सुशील कंबोज व कोषाध्यक्ष रवि महेंद्रू, न्यू मार्किट एसोसिएशन के महासचिव गौरव ठकराल, अंतर्यामी विज, रविन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष भूपिंदर बत्रा, सचिव कृष्ण बत्रा, सचिव गोल्डी, नमन, राजीव खन्ना, प्रवीण शर्मा, परमजीत सिंह, आमिर कुरेशी व राजू शर्मा मौजूद रहे।