यमुनानगर

शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा

-पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ किया केस दर्ज

यमुनानगर, 1 सितम्बर(सच की ध्वनि)- शहर की आनंद कॉलोनी हमीदा में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार हमीदा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को उसकी लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को आनंद कॉलोनी निवासी जॉनी शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Twitter
06:51