यमुनानगर

भाजपा मंडल ने चलाया सफाई अभियान

यमुनानगर, 19 सितम्बर (सच की ध्वनि)- भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगाधरी शहर में सफाई अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा कि भाजपा मंडल जगाधरी द्वारा पूरे जगाधरी मंडल में सफाई अभियान चलाया जाएगा। आज इसकी शुरुआत जगाधरी कुंड़ी तालाब पार्क से की गई है, जिसके अन्तर्गत पेड़ पौधों की सफाई की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मिलकर पूरे पार्क में झाड़ू लगाई व वहां पड़ा कूड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव का एक उपाय साफ सफाई भी है इसलिए हमें अपने आस-पास का एरिया साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंड़ी तालाब पार्क में शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने लाखों रूपयों की ग्रांट दी है व आगे और भी विकास कार्यांे के लिए ग्रांट की मांग की जाएगी ताकि पार्क और ज्यादा विकसित हो सके। इस दौरान पंकज मंगला, जगदीश विद्यार्थी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा, रोबिन, अनिल राणा, अंकित गोयल, शुभम गर्ग, विशाल, गुरमेहर सिंह, साहिल गर्ग, नगर निगम से सैनेटरी इंस्पेक्टर अमित कुमार व प्रदीप दहिया, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Twitter
21:52