यमुनानगर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया

यमुनानगर, 17 सितम्बर (सच की ध्वनि)- जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत भाजपा मंडल छछरौली में मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह के नेतृत्व में शेरपुर मोड़ पर इकठें होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा और पौधारोपण किया। सड़कों व गलियों में झाडू लगाकर साफ-सफाई की।  मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि भारत देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, इस कारण आज भारत पूरे विश्व में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सादगी भरा जीवन रहा है और आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक जैसी बीमारी को छोड़कर कपड़े के थैले बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सराहनीय कार्य किया है। मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से प्रभावित होकर करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मोदी जनता की सेवा में रात दिन जनहित के कार्य कर रहे है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा नेता जगदीश धीमान, पार्षद प्रवीण शर्मा, शुभम गर्ग, कैलाश चंद शर्मा, विजय सिंगला, बलविंदर मुजाफत, विनीत सिंगला, कर्म सिंह नरवाल, पंकज मंगला, मुदित बंसल, रामकर्ण, राजबीर सिंह, कुलदीप सिंह, राहुल गढ़ी बंजारा, सुरेंद्र सिंगला, सतीश चैधरी, सरपंच अजमेर, मामचंद शर्मा, सचिन शर्मा, अंकित गोयल व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।

Twitter
23:38