भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया
यमुनानगर, 17 सितम्बर (सच की ध्वनि)- भाजपाइयों और अन्य सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। 14-20 सितम्बर तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनेक जन सेवा के कार्य किए। ब्लड डोनेशन कैम्प लगाए, आंखों के मुफ्त चेक अप कैम्प लगाए। जहां मरीजों को मुफ्त चश्मंे भी बांटे गए। इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को भाजपाइयों ने शहर के बाजार और मंडियों में कपड़े के थैले बांटे और पोलिथीन के पतले लिफाफे ना इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। इस कार्य में कुछ सामाजिक संस्थाओं ने भी उनका साथ दिया। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने जिला अध्यक्ष राजेश सपरा और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ न्यू मार्केट में और प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल ने सब्जी मण्डी यमुनानगर में कपड़़े के थैले बांट कर लोगों को पोलिथीन के कैरी बैग ना इस्तेमाल करने के लिए जागरुक किया। मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, कृष्ण सिंगला, बाँके अरोड़ा, संदीप धीमान, संजीव गोंदी, गगन कटोच, अमरजीत सिंह लाडी, वनेश मान्कट, विशाल एवं फुटबाल संघ के नरेश ढौंडियाल,राजेश कुमार, इशमीत सिंह, रवि महेंद्रू, हरी ओम, हिमांशु, रजत जुयाल, उमेश थापा, तरुण जुयाल, अमन और नमन मौजूद रहे।