यमुनानगर

प्रख्यात कौशल वैज्ञानिक राज नेहरू ने किया जमना स्कील ट्रेनिंग सेन्टर का शुभारंभ

यमुनानगर, 31 दिसम्बर( सच की ध्वनि )-गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थानों के प्रांगण मे महत्वाकांक्षी जमना स्कील ट्रेनिंग सेन्टर का शुभारंभ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय,पलवल के कुलपति और प्रख्यात कौशल वैज्ञानिक राज नेहरू ने किया।
मौके पर बोलते हुए राज नेहरू ने कहा कि भारत सरकार और हरियाणा सरकार की हरचंद कोशिश है कि युवाओं को को पढ़ा लिखा कर केवल डिग्रियां न दी जाएं बल्कि उन्हें किसी न किसी कौशल मे दक्ष और कुशल भी बनाया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर केन्द्र सरकार ने कौशल विकास मंत्रालय की स्थापना की है। इसी मंत्रालय के निर्देशन मे हरियाणा सरकार ने पलवल मे बहुद्देशीय कौशल विश्वविद्यालय की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर औद्योगिक क्षेत्र मे भेजकर उन्हे आत्म निर्भर बना रहा है। उन्हें खुशी है कि यमुनानगर का गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थान हरियाणा का पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है जहाँ भारत सरकार व राज्य सरकार की मंशा को समझते हुए जमना स्कील ट्रेनिंग सेन्टर की शुरुआत की जा रही है।श्री राज नेहरू ने इस पहल के लिए संस्थानों को बधाई और शुभकामनाएं भी दिया।
संस्थान निदेशक डॉ अमित जोशी ने मुख्य अतिथि राज नेहरू का अभिनंदन किया तथा संस्थाओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संस्थानों के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अमित सिन्हा ने मुख्य अतिथि व मौके पर उपस्थित सभी मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्थाओं के सरपरस्त सरदार भूपेन्दर सिंह जौहर और प्रबंध समिति के कुशल मार्गदर्शन मे समाज के युवाओं को शिक्षित करने के साथ साथ उन्हे हुनर मंद भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थानों के द्वारा शिक्षित और दीक्षित नौजवान सार्वजनिक व निजी क्षेत्र मे जाकर राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही यहाँ से दीक्षित युवा अपना खुद का करोबार शुरु कर सैकड़ो नौजवानों को नौकरी उपलब्ध करवा कर आत्म निर्भर भारत के सपने को भी साकार कर रहे हैं।
जमना ऑटो इंडस्ट्रीज की कारपोरेट सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ की प्रमुख संयम मराठा ने अपने प्रकोष्ठ के द्वारा गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थानों मे तथा समाज मे किए जा रहे मानवता की सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि उनकी कंपनी अपने सामाजिक, राष्ट्रीय और मानवीय दायित्व बोध से परिचित है तथा इन दिशाओं मे बडी ही शिद्दत से कार्य कर रही है।इसी कडी मे उनकी कंपनी के सहयोग से आज संस्थानों के प्रांगण मे जमना कौशल एवं रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र की शुरुआत की जा रही है।
मंच का संचालन गुरुनानानक खालसा कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ उदयभान सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रबंध समिति के महासचिव सरदार बलवंत सिंह बांगा, संयम मराठा,गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मेजर हरिन्दर सिंह कंग व संस्थान निदेशक डॉ अमित जोशी ने मुख्य अतिथि श्री राज नेहरू को स्मृति चिन्ह एवं दुशाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थानों की प्रबंध समिति के पदाधिकारी सरदार जसमेर सिंह व सभी प्राध्यापक भी उपस्थित थे।

Twitter
18:00