यमुनानगर

खुशी उन्नति केंद्र द्वारा की गई जल सेवा

यमुनानगर, 19 सितम्बर (सच की ध्वनि)- शहर में खुशी उन्नति केंद्र बच्चों की एजूकेशन के साथ-साथ मानवता की भलाई के कार्य की ओर भी निरंतर अग्रसर है। संस्था के अध्यक्ष गौरव चैधरी का कहना है कि किसी दुखी जरुरतमंद की जितनी भी मदद हो सके वह जरूर की जानी चाहिए। उनकी संस्था बस इसी नीति पर कार्य कर रही है। जहां भी संभव होता है सभी की मदद करती है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि किसान डीसी आॅफिस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है। तो उनकी मदद करने के लिए हमारे कदम अपने आप ही आगे बढ़े। जब उन्होंने देखा कि सबका अन्नदाता इतनी गर्मी में बिना पानी के धरने पर बैठे है। तो उनकी संस्था के सभी सदस्यों ने धरना स्थल पर पानी की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि हमारे देश का एक नारा है ’जय जवान जय किसान’ और हमारे देश की उन्नति मंे किसान का कितना योगदान है ये किसी से छुपा नहीं है। देश की 75 प्रतिशत आबादी खेती पर अधारित है। वैसे तो इनका अहसान कोई नहीं उतार सकता, उनकी संस्था ने अपने अन्नदाता किसान का थोड़ा सा कर्ज उतारने का प्रयास किया। इसी उद्देश्य से यमुनानगर जिला सचिवालय में धरने पर बैठे किसान भाईयों के लिये जल की व्यवस्था की गयी।

Twitter
13:04