हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन 18 को करेगी परिवहन मंत्री के आवास का घेराव
यमुनानगर, 07 अक्तूबर(सच की ध्वनि): हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की मीटिंग यमुनानगर बस स्टैंड पर स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान नन्द लाल काम्बोज ने की और मंच संचालन डिपो सचिव महिपाल सोढे ने किया। मीटिंग में 7 सितंबर को डिपो सत्र पर दिये गये 28 सूत्री मांग पत्र पर विचार-विमर्श किया गया। नंद लाल कांबोज ने बताया कि आज महाप्रबंधक को स्मरण पत्र दिया गया है। जिसमें यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की माँग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर 18 अक्तूबर तक उनकी माँगों को नहीं माना जाता है तो यूनियन को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर यूनियन का उप प्रधान का पद रिक्त होने पर सुनील कुमार चालक संख्या 31 को उप प्रधान बनाया गया। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य राज्य प्रधान इंदर सिंह, राम पाल, सुमित सूद, राज कुमार, मुकेश, ईश्वर, राकेश ने मुख्य रूप से भाग लिया।