जिला यमुनानगर में कोरोना के 13 नए केस आए सामने
यमुनानगर, 1 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.58 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 206 दिन है। अब तक जिले में कुल 5186 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 16 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4957 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 1 नवम्बर 2020 को 13 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 25 वर्षीय महिला विष्णु नगर वर्कशाप से, 64 वर्षीय महिला प्रलहादपुरी जगाधरी से, 70 वर्षीय पुरूष दयालमाजरी से, 36 वर्षीय पुरूष गांव रसूलपुर से, 64 वर्षीय पुरूष गांव होडियो से, 34 वर्षीय महिला गांव सांघीपुर से, 64 वर्षीय पुरूष गांव होडियो से, 17 वर्षीय लड़की गांव अराईयांवाला से, 48 वर्षीय पुरूष गांव खिजराबाद से, 60 वर्षीय महिला फर्कपुर से, 24 वर्षीय महिला गांव रणजीत कालोनी कैम्प से, 48 वर्षीय पुरूष गांव पंजेटो से, 19 वर्षीय लड़का काली मन्दिर जगाधरी का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 59 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 134 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 23 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 1 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 297 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,07,092 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 101326 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 634 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।