कोरोना के 23 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 5 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.08 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 213 दिन है। अब तक जिले में कुल 5,254 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 9 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4996 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 5 नवम्बर 2020 को 23 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 36 वर्षीय पुरूष गांव कलावड़ से, 60 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 37 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 70 वर्षीय पुरूष गांव मिल्क माजरा गधौला से, 58 वर्षीय पुरूष रूपनगर कालोनी यमुनानगर से, 38 वर्षीय पुरूष उषा कालोनी यमुनानगर से, 48 वर्षीय पुरूष गांव रसूलपुर से, 40 वर्षीय पुरूष गांव संधाला से, 40 वर्षीय पुरूष आदर्श नगर कैम्प से, 32 वर्षीय पुरूष शुगर मिल कालोनी यमुनानगर से, 36 वर्षीय पुरूष गांव गलौली से, 23 वर्षीय पुरूष गनौली गेट छछरौली से, 49 वर्षीय पुरूष चन्द्रपुर बाईपास यमुनानगर से, 24 वर्षीय पुरूष गांव गुदियाना मुस्ताफाबाद से, 42 वर्षीय पुरूष गांव निजामपुर से, 20 वर्षीय पुरूष गांव मंधार से, 28 वर्षीय महिला गांव मसाना से, 66 वर्षीय पुरूष गांव रादौर से, 20 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष गांव जठलाना से, 32 वर्षीय महिला, 2 वर्षीय लड़की उषा कालोनी जगाधरी से, 66 वर्षीय पुरूष प्रोफैसर कालोनी का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 86 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 162 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 31 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 5 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 307 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,08,942 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 1,03,053 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 644 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 है।