यमुनानगर

कॉविड-19 के 14 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 6 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.17 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 218 दिन है। अब तक जिले में कुल 5268 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 18 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5014 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 06 नवम्बर 2020 को 14 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमे 33 वर्षीय पुरूष गांव खुण्डेवाला से 49 वर्षीय महिला गांव खानपुर से, 65 वर्षीय महिला मायापुरी कालोनी बैंक कालोनी कांसापुर रोड से, 54 वर्षीय पुरूष लालद्वारा यमुनानगर से, 59 वर्षीय पुरूष गांव जुडडा शेखान बिलासपुर से, 54 वर्षीय पुरूष शास्त्री कालेानी से, 63 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय महिला गांव रांईयावाला से, 43 वर्षीय पुरूष गली नम्बर 4 प्रोफैसर कालोनी से, 74 वर्षीय पुरूष गांव तेजली से, 29 वर्षीय पुरूष गाँव मलिकपुर खादर से, 27 वर्षीय पुरूष गांव भगवानपुर से, 33 वर्षीय पुरूष षिवपुरी हाउसिंग सोसायटी से, 68 वर्षीय पुरूष गांव बिलासपुर का रहने वाला है।जिला यमुनानगर में 79 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 157 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 33 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 06 नवम्बर 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 427 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,09,960 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 1,03,468 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1221 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।

Twitter
01:34