यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 57वें दिन भी रहा जारी

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 57वें दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 10 अगस्त (सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव सम्बंधित हिदायतों को ध्यान में रखते हुए लगातार 57वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में चार अध्यापकों सृष्टिराज शर्मा, रमेश कुमार, परनीश कुमार, मोती राम को माला पहनाकर बैठाते हुए की गई। शारीरिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान अमीलाल व रिटायर्ड डीएसओ देवेंद्र साहनी ने धरना स्थल पर पहुंचकर बर्खास्त 1983 पीटीआई अध्यापकों की पीड़ा को सांझा किया व सरकार के घटियापन की निंदा की। उन्होंने सरकार से इन अध्यापकों की दशा को देखते हुए मानवीय रुख अपनाते हुए इनकी सेवाएं बहाल करने की मांग की। पीटीआई भर्ती के लिए रखी गई लिखित परीक्षा को रद्द करवाने और बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों के सेवाएं बहाल करने के लिए दिनांक 14 अगस्त 2020 को जेल भरो आंदोलन की सूचना उपायुक्त महोदय यमुनानगर के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को दी गई। इस अवसर पर शारीरिक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, एडवोकेट बलबीर सिंह (आगाज संगठन), सूबे सिंह, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा मौजूद रहे।

Twitter
07:17