शिक्षा मंत्री के छोटे भाई अशोक चौधरी ने अपना जन्मदिन देसी गाय की पूजा कर मनाया
यमुनानगर, 24 नवम्बर(सच की ध्वनि): हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल के छोटे भाई अशोक चौधरी ने अपना 53वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव में बहादरपुर में यमुना घाट पर हनुमान मन्दिर स्थित गौशाला में मनाया। अशोक गुर्जर ने पहले हनुमान मंदिर में माथा टेका व उसके उपरांत वहां गौशाला में देसी गाय की पूजा अर्चना की व गाय को गुड, चना, लड्डू खिलाया व भोजन करवाया। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने बताया कि हिंदू धर्म में गौ माता की सेवा करने का बहुत ज्यादा महत्व है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर बहुत सादगी पूर्ण तरीके से गौ माता की सेवा की व गौ माता का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि यमुना मंदिर बहादरपुर स्थित गौशाला में गायों की संख्या बढ़ाई जाएगी एवं यहां पर गौ माता की सुविधा के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने अपने जन्मदिन पर लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि सभी लोग गाय माता की रक्षा का संकल्प लें व यमुना घाट स्थित गौशाला में यथासंभव योगदान करें। इसके उपरांत उन्होंने साथियों के साथ हनुमान मंदिर परिसर की सफाई की। इस अवसर पर समाजसेवी व भाजपा नेता मुदित बंसल ने कहा कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल का सारा परिवार धार्मिक है व आज अशोक चौधरी ने गाय की पूजा व मंदिर में सफाई करके अपना जन्मदिन जिस सादगी व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया है वो एक मिसाल है व सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुदित बंसल, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला परिषद चेयरमैन सोहन लाल गोयल, ओसिस फैब्रिकेशन अश्वनी सिंगला, भाजपा नेता अनिल अग्रवाल बिट्टू, राकेश शर्मा, गौतम गर्ग, वीरेंद्र मित्तल, शिव कुमार, प्रवीण गुर्जर साथ रहे।