यमुनानगर

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा बूडिया मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन

यमुनानगर, 30 नवम्बर(सच की ध्वनि): बूडिया मंडल की बैठक का आयोजन यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के माडल टाउन कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने की। भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कार्यकारिणी में चुने गए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्य पूरी मेहनत व लगन से कार्य करें। भाजपा सरकार द्वारा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा बूडिया मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोगों को उनकी मेहनत और प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।
जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि बूडिया मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, संजय राणा, रविकांत, विनोद, मंडल महामंत्री मनोज धीमान व गौरव भाटिया, मंडल सचिव नीरज, पवन, अजीज, शीतल कालरा को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष राम कुमार व मीडिया प्रभारी कमलदीप को बनाया गया है। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रजनी देवी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन, एससी मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामशरण, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान को बनाया गया है।          इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा मौजूद रहे।
Twitter
12:11