28वीं मिस्टर यमुनानगर बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में रोहित वत्स मिस्टर यमुनानगर बने।
सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 1 अप्रैल( )
आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार को जमुना आटो कंपनी की ओर से 28वीं मिस्टर यमुनानगर बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन गुरूनानक खालसा प्रद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान के प्रांगन में किया गया। बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महांसचिव हरबंस मुसाफिर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में यमुनानगर के 55 खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंर्तराष्टीय बाॅडी बिल्डर धीरज जैसवाल व जमना आॅटो इंडस्टीज के प्लांट हैड सरदार भूपेंद्र सिंह व जमना आॅटो की मुख्य सीएसआर मैडम संयम मराठा ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर गुरूनानक खालसा काॅलेज के प्रधानाचार्य डाक्टर मेजर हरिंद्र सिंह कंग ने आए हुए सभी खिलाडियों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों व जमना आटो इंडस्टी लिमिटिउ यमुनानगर का इस तरह खेलों और खिलाडियों को बढावा देने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल ने युवाओं का उत्साह बढाते हुए जमना आटो कंपनी एवं बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन की प्रशंसा की। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया व नशा ड््गस जैसी बुरी चीजों से दूर रहें। गुरू नानक खालसा प्रोद्योगिकी व प्रबंधन संस्थान के निदेशक डाक्टर अमित जोशी ने मुुख्य अतिथि का स्वागत व धन्यवाद किया। विशेष मेहमान रही जमना आॅटो इंडस्टीज की मुख्य सीएसआर मैडम संयम मराठा ने कंपनी द्वारा समाज सेवा में चल रही सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही प्रतिभाशाली युवाओं को हर संभव मदद देने का आसवाशन भी दिया। निर्णायक मंडल की भूकिका अंर्तराष्टीय निर्णायक बलबीर सिंह, गगन वत्स, संजीव कुमार, चंद्र मोहन ने निभाई। इस मौके पर बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उप प्रधान विजय मैहता, गुरबक्श सिंह, मंदीप शर्मा, तरूण शर्मा, जगजीत हैप्पी, परमजीत सिंह बब्बू, मोनू कांबोज, विक्रम, मनीष चड्डा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस प्रकार रहा परिणाम
55किलो भारवर्ग में पहला स्थान अकरम खान, दूसरा स्थान वैभव व तीसरा स्थान दीपक शर्मा को मिला। 60 किलो में मोहम्मद सलीम को पहला, संुदरम को दूसरा उमेश को तीसरा स्थान मिला। 65 किलो में अतीक को पहला, चमन लाल को दूसरा व भारत शर्मा को तीसरा स्थान मिला। 70 किलो में रोहित वत्स को पहला, संदीप को दूसरा व रोबिट को तीसरा स्थान मिला। 75 किलो में अनुज को पहला, शोहेब को दूसरा व संदीप सैनी को तीसरा स्थान मिला। 80 किलो में नकुल विग को पहला, गौरव कलेर को दूसरा व अंशुल मित्तल को तीसरा स्थान मिला। 80 किलो से उपर के भारवर्ग में वर्ण चैधरी को पहला, हर्ष जलोता को दूसरा व गुरमुख सिंह को तीसरा स्थान मिला। मिस्टर यमुनानगर का खिताब रोहित वत्स ने प्राप्त किया।
फोटो
28वीं मिस्टर यमुनानगर बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में रोहित वत्स मिस्टर यमुनानगर बने।