6 अगस्त का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 6 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
6 अगस्त का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 6 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 6 अगस्त वर्ष का 218 वाँ (लीप वर्ष में यह 219 वाँ) दिन है। साल में अभी और 147 दिन शेष हैं। इस तिथि की सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि सृष्टि का सृजन अपने आप में एक अजूबा है और बच्चे के जन्म लेने की प्रक्रिया कुदरत के किसी करिश्मे से कम नहीं, लेकिन इंसान ने टेस्ट ट्यूब के जरिए बच्चे के जन्म की प्रणाली का विकास कर इस करिश्मे में एक और कड़ी जोड़ दी। भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म 1986 में छह अगस्त के दिन ही हुआ था। इतिहास में छह अगस्त के नाम पर दर्ज देश दुनिया की कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
1825: बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862: मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।
1914 – आस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा
1915 – गुरदयाल सिंह ढिल्लों – भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
1921 – केएम चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 – ए. जी. कृपाल सिंह, भारतीय क्रिकेटर।
1945 – जापानी नगर हिरोशिमा पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।
1959 – राजेन्द्र सिंह – भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।
1962: जमैका को स्वतंत्रता मिली।
1964: अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।
1970 – एम. नाइट श्यामलन, भारतीय / अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक।
1986: भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।
1996: नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2001 – भारत व आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
2002 – भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2004 – वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल।
2005 – दोनों देश सीमा पर साझा गश्त तेज करने पर सहमत।
2007: मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया।
2007: हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2008 – सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है। बंगाल सरकार ने टाटा समूह को सिंगापुर से संयन्त्र नहीं हटाने पर राजी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने सिमी पर प्रतिबंध हटाने के विरुद्ध फैसले पर रोक लगाई।
2010: जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
2011: थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।