यमुनानगर

 

यमुनानगर, 02 अक्तूबर(सच की ध्वनि) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए गए “सेवा सप्ताह” अभियान में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी के निर्देशन में जिला यमुनानगर में  महामंत्री प्रीति जोहर एवं सुनीता शर्मा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिलाओं और बेटियों को जागरूक कर सरकार द्वारा सैनिटरी नैपकिन पैडस वितरित  करने का कार्य दिया  गया। जिसको उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ हर बागड़ी बस्ती, स्लम एरिया एवं गांव गांव जाकर बखूबी निभाया। जिला यमुनानगर की चारों विधानसभाओं में जाकर  बेटियों और महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को सामाजिक जिम्मेदारी व पारिवारिक संस्कार निभाने के साथ-साथ स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी चेतन होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना कोई गलत बात नहीं है। आने वाली नई पीढ़ी के लिए एक संदेश  देना है कि हम सब महिलाएं अब अपने स्वास्थ्य व स्वच्छता की ओर जागरूक हो चुकी हैं तथा नई पीढ़ी के साथ कदमताल बढ़ाने के लिए तैयार हैं  और मोदी सरकार जो काम महिलाओं को जागरूक करने के लिए कर रही है उसका पूरा लाभ उठाएंगे हम।
.बेटियों को यह संदेश दिया –
“मासिक धर्म से ना करें शर्म”!
यह विषय शर्म का नहीं अपितु समझ का है, अब समय आ गया है, हम महिलाओं को स्वयं के प्रति जागरूक होना ही होगा तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति अपने परिवार के लिए और अपनी बेटियों के लिए जागरूक होना ही होगा हमें समझना होगा की
स्वस्थ शरीर में ही  स्वस्थ
मानसिकता है! बेटी आगे बढ़ेगी तभी देश आगे बढ़ेगा!
इस जागरूकता कार्य में   प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुषमा जैन, जगाधरी मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, छछरौली से  महामंत्री सुनीता वर्मा रादौर मंडल अध्यक्ष डॉ प्रीत गर्ग, बुढ़िया  मंडल अध्यक्ष प्रवेश रानी और  मनदीप कौर, सुरेंद्र कौर, का सहयोग रहा।  सुपरवाइजर  नरदीप कौर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का का भी सहयोग रहा।

Twitter
14:35