यमुनानगर

जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल,थाना शहर यमुनानगर की टीमों व कमांडो के जवानों ने स्निफर डॉग के साथ पुलिस चौकी रामपुरा वा थाना शहर एरिया में चलाया सर्च ऑपरेशन।

 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल, थाना शहर यमुनानगर की टीमों व कमांडो के जवानों ने स्निफर डॉग के साथ शनिवार को पुलिस चौकी रामपुरा वा थाना शहर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर हर गली और एरिया में जाकर जांच की।

                  इंचार्ज नारकोटिक्स सेल प्रमोद वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से नशीले पदार्थ को पकड़ने और नशीला पदार्थ सप्लाई करने वालों को काबु करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया। इस  सर्च अभियान में स्निफर डॉग की मदद भी ली गई। स्निफर डॉग ने हर संदिग्ध जगह को सुघ कर उसकी चेकिंग की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के दिशा निर्देश पर पुलिस की टीमें काम कर रही है। पुलिस चौकी रामपुरा वा थाना शहर यमुनानगर के एरिया में नशीले पदार्थ बेचने और पीने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसको देखते हुए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस का प्रयास है कि नशा तस्करों को काबू कर नशे की तस्करी रोकी जाए। पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस चौकी रामपुरा वा थाना शहर यमुनानगर के एरिया समेत अन्य कई एरियो में पुलिस की विशेष नजर है। जनता से अपील है कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस एक्शन लेगी और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Twitter
15:34