यमुनानगर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यमुनानगर में, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में लेंगे भाग।

यमुनानगर, 16 मई-मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा सरकार में भाजपा के मंत्री, चेयरमैन तथा संगठन के राज्य स्तर के पदाधिकारी 17 मई को महाराजा अग्रसैन कालेज जगाधरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ की अध्यक्षता में  आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
उपायुक्त राहुल हुड्डïा व पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा ने बैठक कि तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि यह पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव, हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा मंत्रीगण व प्रदेश महामंत्री सहित प्रदेश भर से करीब 300 कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Twitter
10:15