यमुनानगर

शहर के युवा उपन्यासकार करवा रहे ऑनलाइन माध्यम से स्टेट क्राफ्ट मॉडल यूनाइटिड नेशन का आयोजन

शहर के युवा उपन्यासकार करवा रहे ऑनलाइन माध्यम से स्टेट क्राफ्ट मॉडल यूनाइटिड नेशन का आयोजन

 

यमुनानगर, 8 अगस्त (सच की ध्वनि)- शहर के युवा उपन्यासकार आरित गुप्ता जो अपने लेखन के लिए बहुत से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। अब ऑनलाइन माध्यम से स्टेट क्राफ्ट मॉडल यूनाइटिड नेशन का आयोजन करने जा रहे हैं। आरित ने बताया कि वह 22-23 अगस्त को पहला स्टेट क्राफ्ट मॉडल यूनाइटेड नेशन (स्टेट क्राफ्ट मॉडल संयुक्त राष्ट्र) का ऑनलाइन आयोजन करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉडल यूनाइटिड नेशन के यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में आयोजित होते हैं। जिनमें छठी कक्षा से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इन विद्यार्थियों को डेलीगेट्स कहा जाता हंै। उन्होंने बताया कि अमूमन यह कार्यक्रम किसी स्कूल या कॉलेज में आयोजित होता हैं, कोरोना के चलते अब पूरे विश्व में यह ऑनलाइन माध्यम से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद ऐसे बहुत से मॉडल यूनाइटिड नेशन में भाग ले चुके और जीत भी चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मॉडल यूनाइटिड नेशन (मॉडल संयुक्त राष्ट्र) असली संयुक्त राष्ट्र की ही सिम्युलेशन है। जिसमें अलग-अलग कमेटियां बनाई जाती हैं और विद्यार्थियों को अलग-अलग देश आवंटित किए जाते हैं और फिर वह एक दूसरे से देश में चल रही समस्याओं पर चर्चा और बहस करते हैं। जीतने वाले विद्यार्थी को नकद इनाम भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उनके साथ 15 लोगों की एक टीम हैं। जिनके पास ऐसे बहुत से कार्यक्रम करने का अनुभव हंै। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व से इस कार्यक्रम में लगभग 150-200 विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगें। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसका अच्छा प्रदर्शन मिलता है और उनके भविष्य के लिए उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाता हंै।
उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा के शिक्षा मंत्री चैधरी कंवरपाल और विधायक घनश्याम अरोड़ा ने भी उनको समर्थन पत्र दिए हैं।

Twitter
19:10