यमुनानगर

यमुनानगर 29अक्टूबर (सच की ध्वनि, रविन्द्र मैहता) रेल द्वारा लुधियाना से दुर्ग जा रहे युवक की धक्का लग कर गिर जाने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब हमने मृतक के पास तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल मिला जिससे मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया तबतक शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल यमुनानगर में रखवा दिया गया। जैसे ही आज मृतक के परिजन यमुनानगर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि मृतक रोहित (28) सपुत्र सागर जो लुधियाना से दुर्ग छत्तीसगढ़ से सफर कर रहा था वह कम्बाइन चलाने का कार्य करता था। मृतक रोहित रेल में दरवाजे के पास बैठा हुआ था कि अचानक उसे धक्का लगा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया ।जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन की पटरी के पास पड़ी भारी लकड़ी पर टकराने से उसके सिर पर चोट आने से मोके पर ही मौत हो गई । राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। मृतक के पिता सागर ने बताया कि मेरा बेटा रोहित दिहाड़ी मजदूरी के लिए लुधियाना से ट्रेन में सफर कर रहा था कि ट्रेन से अचानक गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई जिसके बारे हमे राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा मालूम हुआ।

Twitter