अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुनानगर सीए एसोसिएशन ने किया योग शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुनानगर सीए एसोसिएशन ने किया योग शिविर का आयोजन
यमुना नगर, 21 जून (सच की ध्वनि, अवतार चुघ)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज यमुनानगर सीए एसोसिएशन द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य आचार्य कर्ण खन्ना ने एसोसिएशन के उपस्थित सभी सदस्यों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आचार्य कर्ण खन्ना ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन व्यतीत कर सकता है।
इस अवसर पर यमुनानगर सीए एसोसिएशन के चेयरमैन सीए रजत अलग ने कहा कि वर्तमान में भागदौड़ भरे जीवन में योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है। उन्होंने सभी सदस्यों से नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में सदस्य शामिल रहें l
