यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 59वें दिन भी रहा जारी

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 59वें दिन भी रहा जारी

– 14 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का किया ऐलान

रादौर ब्लॉक आशावर्कर संगठन ने धरना स्थल पर पहुंचकर बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का दिया समर्थन

 

यमुनानगर,12 अगस्त(सच की ध्वनि)- शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव सम्बंधित हिदायतों को ध्यान में रखते हुए लगातार 59वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में चार अध्यापकों सृष्टि राज शर्मा, सुनील कुमार, राजीव कुमार, रमेश कुमार को माला पहनाकर बैठा कर की गई। आज सीटू बैनर तले रादौर ब्लॉक आशा वर्कर संगठन ने धरना स्थल पर पहुँचकर बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का समर्थन देते हुए 14 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की बात कही व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक खजांची पूजा खेड़ी ने सरकार के निकम्मेपन की आलोचना करते हुए इन अध्यापकों की सेवाएं बहाल करने की मांग की। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सोढे ने 14 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में आगे बढ़ कर गिरफ्तारी देने की बात कही व आम जनता से भी इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, प्रीतम सिंह, सीटू नेता विनोद त्यागी, किरण वधावन, शारीरिक शिक्षक संघ पूर्व प्रधान अमीलाल, गोबिंद सिंह भाटिया, मनोज प्रजापत, राकेश कुमार, रोशन काम्बोज, सर्व कर्मचारी जिला सचिव राजपाल सांगवान, राम कुमार , आशा वर्कर रेखा, अशोक कुमार, दर्शन सिंह, रविन्द्र राणा, सुरेंद्र कुमार, नवदीप कौर, सुनीता रानी और शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा मौजूद रहे।

Twitter
07:10