यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 66वें दिन भी रहा जारी

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 66वें दिन भी रहा जारी

 

यमुनानगर, 19 अगस्त (सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 66वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों रमेश शर्मा, राजीव कुमार, नवीन कुमार और प्रभात कुमार को माला पहनाकर बिठाते हुए की। आज इनैलो लेबर सेल राज्य प्रधान बलवान गुर्जर ने धरना स्थल पर पहुँचकर बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का समर्थन किया। सरकार के राजनीतिक द्वेष की भावना व निष्ठुर रवैये की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने निर्दोष 1983 पीटीआई अध्यापकों को आपसी राजनीतिक रंजिश के चलते नौकरी से बाहर कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मानवीय रुख अपनाते हुए इन अध्यापकों की सेवाएं पुनः बहाल करें और इनके परिवारों को बचाने का कार्य करें। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान राकेश धनखड़, प्रीतम सिंह बालियान, पूर्व एइओ रूपलाल, रोशन काम्बोज, बृजपाल, राजिंद्र सिंह, सूबे सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनीता रानी, परमजीत कौर, शरीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।

Twitter