यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 74वें दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 27 अगस्त (सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 74वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा द्वारा 4 अध्यापकों, यशवंत राणा, जैब सिंह, रमेश कुमार व परनीश कुमार को माला पहनाकर बिठाते हुए की गई। आज भारत एकता मंच व मिड डे मील वर्कर यूनियन ने धरना स्थल पर पहुंचकर बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का समर्थन किया। इसके पश्चात संजीव वालिया व रामस्वरूप शर्मा ने सरकार से इन अध्यापकों की सुध लेने की मांग की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, सीटू नेता विनोद त्यागी, संजीव वालिया (स्वाभिमान संगठन), बलबीर सिंह एडवोकेट (आगाज संगठन), दलीप कंडारा, संयोजक जन शिक्षा अधिकार मंच जरनैल सिंह सांगवान, मिड डे मील वर्कर यूनियन जिला प्रधान सरबती, अनुरोध कुमार, मो. सलीम, रोशन काम्बोज, परमजीत कौर, सुनीता रानी, राकेश कुमार, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।

Twitter
18:06