यमुनानगर

कोरोना के 15 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 10 नवम्बर(सच की ध्वनि)- कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.20 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 437 दिन है। अब तक जिले में कुल 5305 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 18 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5065 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 10 नवम्बर 2020 को 15 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 22 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हाउसिंग बोर्ड जगाधरी से, 49 वर्षीय सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 48 वर्षीय पुरूष माडल टाउन से, 32 वर्षीय पुरूष गांव रादौर से, 7 वर्षीय लड़की, 5 वर्षीय लड़की, 33 वर्षीय महिला गांव रादौर से, 70 वर्षीय पुरूष गांव हरनौल से, 58 वर्षीय पुरूष गांव साबापुर से, 35 वर्षीय पुरूष न्यू जैन नगर से, 70 वर्षीय महिला शिवपुरी बी नजदीक आईटीआई से 50 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 68 वर्षीय महिला वर्कशाप जगाधरी से, 23 वर्षीय पुरूष इन्द्रावास कालोनी का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 71 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 158 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 34 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 10 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 419 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 112744 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 106073 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1351 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
Twitter