यमुनानगर

महाशिवरात्रि का पर्व पर यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने हवन में हिस्सा लिया व हवन में आहुति डाली

सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 11 मार्च( )-आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यमुनानगर के गौरी शंकर कुष्ट आश्रम के प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने शिरकत की और हवन में हिस्सा लिया व हवन में आहुति डाली।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज परम पवित्र महाशिवरात्रि का दिन है। महाशिवरात्रि का दिन पूरे साल में एक बार ही आता है। उन्होंने आज भगवान भोलेनाथ को ध्यान व नमन करते हुए यह प्रार्थना कि जिला यमुनानगर सहित पूरे हरियाणा प्रदेश व भारत देश से कोरोना नामक महामारी का सफाया हो जाए व सभी नागरिकों के जीवन में सुख शांति व समृद्धि का आगमन हो। उन्होंने कहा कि हवन करने से हमारे आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है व हमारे मन में आ रहें नकारात्मक विचारों का भी सकारात्मक विचारों में बदलाव हो जाता है।
विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व है। महाशिवरात्रि सारी मानवता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। उन्होंने कुष्ठ आश्रम में रह रहें लोगों से मुलाकात की व उनका हाल चाल जाना व उन्हें फल भेंट किए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज के लोगों को कुष्ठ आश्रम में आकर यहां रह रहें लोगों के साथ अपने सुख बांटने चाहिए, सुख बांटने से ओर अधिक बढ़ते है। इस दौरान रोहित हरजाई व नितीश दुआ साथ रहे।
Twitter