अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन होने से करोडों भारतीयों की मन की इच्छा पूर्ण हुई हैः निश्चल
अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन होने से करोडों भारतीयों की मन की इच्छा पूर्ण हुई हैः निश्चल
यमुनानगर, 6 अगस्त (सच की ध्वनि)- अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन होने से करोडों भारतीयों की मन की इच्छा पूर्ण हुई है। हर भारतीय के दिल में बसतें है श्री राम यह शब्द शिक्षा मंत्री कंवरपाल के सुपुत्र निश्चल चैधरी ने कहे।
श्री राम जन्म मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल जगाधरी के बूडिया चैक, झंडा चैक, मटका चैक, बस स्टैंड चैक, चैक बाजार में भाजपा जगाधरी मंडल के अध्यक्ष विपुल गर्ग की अध्यक्षता में आज कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह दिखाया और कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर आकाश को गूंजा दिया।
मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा की आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और इस पल का इंतजार वर्षो से हर भारतीय को था। आज भूमि पूजन कार्यक्रम होने से हर भारतवासी खुश है। उन्होंने कहा कि जगाधरी शहर से वर्तमान शिक्षा मंत्री कंवरपाल सहित सैंकड़ों कार सेवक अयोध्या गए थे। कार सेवकों के संघर्ष से यह संभव हुआ है।
मंडल छछरौली में शेरपुर मोड़ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने सभा का आयोजन किया, जिसमें अयोध्या में बनाये जा रहे भगवान श्री राम मंदिर की खुशी में एक छोटी सी रैली निकाली गई ओर भगवान श्रीराम के नाम का गुण गान किया गया। गांव छछरौली में भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा, गौरव गोयल, सुधीर गर्ग, मोहित गर्ग, दिनेश पराशर व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने छछरौली रैस्ट हाऊस के नजदीक श्री राम जन्मभूमि पूजन का जशन मनाया गया। भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा ने कहा कि लड््डू का प्रसाद वितरण किया गया व श्री राम के नाम का जाप किया गया। छछरौली में लगभग हर जगह भगवा झंडे लहराए गए व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ नारे लगते हुए जश्न मनाया।
गांव खदरी में भाजपा नेता सुशील मित्तल व जय कुमार द्वारा अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि के मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन के उपलक्ष्य में जाप किया गया व कार सेवकों को सम्मानित करके लड्डू बांटे गए। श्री राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में क्षेत्र के गांव लेदी में भाजपा नेता शिव कुमार लेदी व ओम प्रकाश आर्य द्वारा लोगों को सम्बोधित किया और लड्डू बाँटकर खुशी मनायी।
इस मौके पर भाजपा नेता निश्चल चैधरी, कल्याण सिंह, पंकज मंगला, संजीव गर्ग, जगदीश विद्यार्थी, युवा मोर्चा अध्य्क्ष राहुल गढ़ी बंजारा, वरूण बतरा, गुरमेहर सिंह, भानु, साहिल, शुभम गर्ग, कुणाल, जगदीश धीमान, कर्म सिंह नरवाल, पूर्व सरपंच राजेश गोयल, अनुराग शर्मा, सरपंच धर्मपाल, अनुज गोयल, गोपी चंद सचिन अत्री, पलक अग्रवाल, पंकज गर्ग, सतीश नरवाल, विकाश लेदा, शिव कुमार लेदी, राज कुमार तुगलपुर, आलोक गर्ग, हरमहींदर सेठी, सतीश चैपाल, निकुंज गर्ग व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।