दामला में दो बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक चालक की भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दामला में दो बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक चालक की भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जिसमें एक मृतक की पहचान धर्मराय (30) निवासी किशनपुरा, दामला के रूप में हुई जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौप दिया। जबकि दूसरे शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया गया।
मृतक धर्मराय के छोटे भाई उदय ने बताया कि कल रात 8 बजे के करीब उसका बड़ा भाई अपने यमुनानगर में दाखिल भतीजे को देखने आया था और घर वापस बाइक पर दामला जा रहा था। जब वह दामला किशनपुरा के पास पहुंचा तो एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धर्मराय दामला की प्लाइवुड फैक्ट्री में ठेकेदार का काम करता था और पिछले 20 साल से यहां रह रहा था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।
थाना सदर यमुनानगर के जांच अधिकारी इम्तियाज अली ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौप दिया। जबकि दूसरे मृतक के शव को शवगृह में राखवा दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
