आंगनवाड़ी वर्कर क्या है हम अब तक यह नहीं समझ पाए क्या वह समाज सेविका है या सरकारी कर्मचारी ?
आंगनवाड़ी वर्कर क्या है हम अब तक यह नहीं समझ पाए क्या वह समाज सेविका है या सरकारी कर्मचारी ?
आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन का धरना राज्य एवं जिला प्रेस सचिव रितु गुप्ता की अध्यक्षता में जारी रहा। वर्कों और हेल्परो में घोर निराशा का माहौल दिखाई दिया क्योंकि अब तक भी विभाग की ओर से कोई ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं आई है। आज भी हमारे किराए के बिल और आंगनबाड़ी कम क्रैश सेंटर का किराया गैस के पैसे और अनाज पिसाई और सब्जी के पैसे पेंडिंग है। वर्करो और हेल्परो का सब्र का बांध अब टूटता सा दिखाई दे रहा है। कहीं तो पे ग्रेड देने के नाम पर हम समाज सेविकाएं बन जाती हैं और कहीं पर हमारी लोकेशन ट्रैक करने के लिए पर कर्मचारियों का नियम लागू किया जाता है। हम केवल विभाग से इतना ही कहना चाहते हैं कि हमारी जिनको मांग ना कर हम यह कहेंगे कि जो कार्य हमने कर दिया है जो खर्च हमने अपनी जेब से कर दिया है हमारा जल्द से जल्द अदा कर दे ताकि आंगनबाड़ी का कार्य सुचारू रूप से चलाया जा सके। धरने में अरुणा सुमित जगाधरी अर्बन ब्लॉक सुनीता पूजा सरला रक्षा सुमन राजरानी पालो सुनीता सरोज आशा आदि लगभग 280 वर्कर्स और हेल्पर शामिल रही।
