यमुनानगर

विधायक ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए

विधायक ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए

यमुनानगर, 10 अगस्त (सच की ध्वनि)- एसडीएम कार्यालय में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए। एसडीएम जगाधरी एवं अध्यक्ष मार्केट कमेटी यमुनानगर दर्शन कुमार ने बताया कि किसान एवं खेतीहर मजदूर योजना के तहत कृषि कार्य करते समय किसान एवं खेतीहर मजदूर मृत्यु होने पर या दुर्घटना ग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु होने पर पांच लाख की मुआवजा राशि दी जाती है और विकलांगता के मामलों में विकलांगता प्रतिशत के अनुसार यह सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इस अवसर पर विधायक ने सलीम हसन पुत्र अली नवाज गांव महमूदपुर को एक लाख 25 हजार रूपये, निर्मला देवी पत्नी जोगिन्द्र गांव जयपुर को 75 हजार रूपये व सुनील कुमार पुत्र परमल गांव माली माजरा को 37 हजार 500 रूपये की राशि के चैक प्रदान किए।

Twitter